रांची- ACB की टीम ने जामताड़ा जिला के झारखंड शिक्षा परियोजना के समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के लिपिक सौरव कुमार को छह हजार रुपया रंगेहाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सौरभ बताया जा रहा है.
आरोपी रास बिहारी झा नामक संकुल साधन सेवी से मानदेय भुगतान की स्वीकृति पत्र देने के लिए रुपए ले रहा था. टीम गिरफ्तार लिपिक को दुमका स्थित एसीबी कार्यालय लेकर पहुंची.
दरअसल, रासबिहारी झा जो जामताड़ा जिला के नाला प्रखण्ड स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना अन्तर्गत संकुल साधन सेवी के रूप में कार्यरत हैं. उनके मानदेय भुगतान की स्वीकृति पत्र देने को लेकर जामताड़ा स्थित समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के लिपिक सौरभ कुमार ने आठ हजार रुपया का रिश्वत की मांग की थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रासबिहारी झा रिश्वत देना नहीं देना चाहते थे. इस वजह से उन्होंने दुमका जाकर एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत की. केस होने के बाद एसीबी टीम के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया.
इस सत्यापन में आरोपी सौरभ कुमार के द्वारा आठ हजार रुपये घूस मांगने की पुष्टि हुई. इसमें छह हजार काम करने से पहले और दो हजार काम होने के बाद की डिमांड थी.
आरोपी सौरभ कुमार द्वारा आवेदक रासबिहारी झा को आज गुरुवार को रिश्वत की पहली किश्त छह हजार रुपये के साथ समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय जामताड़ा बुलाया गया था. इधर एसीबी ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया और छह हजार रुपए रिश्वत लेते सौरभ कुमार को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








