पटना- एमपी-एमएलए कोर्ट ने दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का आरोप मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर लगा था।
इस मामले में वोटिंग से पहले पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद से ही वह अपनी जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल अनंत सिंह को अभी जेल में ही रहना होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








