पटना- रोहतास पुलिस ने राजद नेता को गिरफ्तार किया है. राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव पर 2 करोड़ की ठगी करने का आरोप है. रोहतास पुलिस की स्पेशल टीम ने गोपालगंज जिले से नेता को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पटना के पंकज कुमार सिंह ने नटवार थाना में केस दर्ज कराया था. गोपालगंज के रहने वाले राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव उनसे रोहतास के नटवार के एफसीआई गोदाम से चावल दिलाने के नाम पर एक करोड़ 98 लाख रुपए अलग-अलग किस्तों में ले चुके हैं. इसके बाद अनाज नहीं दिया गया.
पंकज को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है. ऐसे में उन्होंने एक करोड़ 98 लाख रुपए के ठगी का आरोप लगाते हुए नटवार थाना में केस दर्ज कराया. जिस मामले में पुलिस ने गोपालगंज के प्रदीप देव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इस मामले में 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केस दर्ज किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








