रांची- पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में लिप्त चार युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से कुल 4.55 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है.
इस कार्रवाई को लेकर रांची पुलिस के द्वारा प्रेस रिलीज जारी किया गया है. जिसमें बताया गया कि रांची पुलिस मादक पदार्थो की खरीद बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत रांची एसएसपी को सदर इलाके में ब्राउन शुगर के एक नेटवर्क के बारे में सूचना मिली.
सूचना के आधार पर ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार करने के लिए सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सदर थाना क्षेत्र के गुमला पेट्रोल पंप, बूटी मोड़ के पास से दो आरोपियों विशाल कुमार कसेरा (23 वर्ष) और सन्नी कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया.
इस तलाशी के दौरान दोनों के पैंट की जेब से सिल्वर फॉइल में लपेटी ब्राउन शुगर की 7 पुड़िया बरामद हुई. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे फर्स्ट मार्केट गली में रहने वाले दो अन्य युवकों से ब्राउन शुगर खरीदते हैं.
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने फर्स्ट मार्केट गली स्थित एक मकान में छापेमारी कर चंदन कुमार (22 वर्ष) और कुंदन कुमार (22 वर्ष) को दबोचा. दोनों हजारीबाग जिला के ईचाक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और रांची में किराए के मकान में ठहरे हुए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








