पटना- बेउर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग की घटना हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर बेउर थाना को सूचना मिली कि वृंदावन कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हो-हंगामा एवं फायरिंग हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कृपानंद सिंह अपनी चारदीवारी से घिरी जमीन देखने पहुंचे थे।
इसी दौरान बगल के निवासी रामजीयन कुमार द्वारा गाली-गलौज करते हुए अपने लाइसेंसी डीबीबीएल हथियार से तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई। पुलिस बल के सहयोग से आरोपी रामजीयन कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तलाशी के दौरान उसके पास से लाइसेंसी डीबीबीएल हथियार एवं तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में बेउर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








