सीवान- सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर से दो शवों बरामद किये गए हैं. अपराधियों ने दो लोगों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की. फिर शवों को बोरे में भरकर पुल के नीचे पानी में फेंक दिया. शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय ग्रामीणों ने सिसवा चंवर पुल के नीचे पानी में दो बोरे को संदिग्ध हालत में देखा. बोरे खोलने पर उनमें दो व्यक्तियों के शव मिले, जिनके गले पर गहरे जख्म के निशान थे. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जीबी नगर पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया. प्राथमिक जांच से स्पष्ट हो रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शवों को पहचान छिपाने के इरादे से बोरे में बांधकर यहां फेंका गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है साथ ही शवों के शिनाख्त की भी पहचान की जा रही है.








