यूपी- वाराणसी के लोहता क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने 7 मिनट 29 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसमें पत्नी, सास और पत्नी के ब्वायफ्रेंड पर प्रताड़ित करने और अवैध संबंध का आरोप लगाया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पत्नी और सास को गिरफ्तार किया, जबकि ब्वायफ्रेंड फरार है. युवक की पहचान राहुल मिश्रा के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार, मंगलवार को 30 साल के राहुल मिश्रा का शव घर की छत पर फंदे से लटकता मिला.
राहुल की मौत के बाद वीडियो वायरल हुआ. राहुल ने वीडियो में पत्नी, सास मांडवी सिंह और पत्नी के ब्वायफ्रेंड शुभम सिंह डेंजर पर गंभीर आरोप लगाए. उसने कहा कि पत्नी का अश्लील वीडियो देखने के बाद वह बुरी तरह टूट गया था और अपने बच्चे की जुदाई भी वह सहन नहीं कर पा रहा था. इसी दर्द में उसने मौत का रास्ता चुन लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल की मां रानी मिश्रा और बहन प्रियंका पांडेय ने पुलिस से शिकायत की. इसके आधार पर लोहता थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने पत्नी संध्या और सास मांडवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शुभम सिंह डेंजर फरार है.








