गया- बिहार के गया में एक महीने बाद एक हत्याकांड का खुलासा हुआ है. इस खगोलासे के बाद लोग हैरान रह गए. मर्डर में शामिल मृतक की पत्नी घर की बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना गया जिले के बाराचट्टी स्थित बेलारपुर गांव के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है. एक घर में एक व्यक्ति के पैर की उंगलियां दिखी. घर से बदबू आ रही थी. ग्रामीणों को समझते देर न लगी, कि किसी की हत्या की गई है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई.
पुलिस ने घर के आंगन में घटना वाली जगह को साफ करवाया, जमीन को और खोदा गया, तो एक व्यक्ति की लाश मिली. शव का बाया हाथ टूटा हुआ था, मुंह के दांत टूटे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला, मृतक का नाम महेश यादव हैं. पत्नी और रिश्तेदारों को बुलाया गया तो सभी गायब थे. इस बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और घर के दामाद को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दो और महिलाओं की गिरफ्तारी की गई.
वारदात के एक महीने बाद घर में दफनाए गए लाश के पैर की उंगलियां देखे जाने के बाद महेश की हत्या की घटना का राज खुला. पुलिस ने दामाद विगु यादव समेत घर की तीन और महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक महेश यादव की पत्नी व घर की ही अन्य महिलाएं बताई जाती हैं.
मृतक के भाई राजेश यादव ने बताया, कि मेरा भाई महेश यादव नशा करता था. उसकी पत्नी, दामाद रोज उसके साथ मारपीट करते थे. पूर्व में भी कई बार हमला किया था. इसके बीच उसकी हत्या महेश की पत्नी और दामाद व अन्य ने मिलकर कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








