भोजपुर- पुलिस ने सोने की बिस्किट के साथ एक स्मगलर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से सौ-सौ ग्राम के सोने के पांच बिस्किट, एक लाख 40 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है. सोने की बिस्किट की कीमत लगभग 63 लाख रुपये बतायी जा रही है.
गिरफ्तार तस्कर की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव निवासी रामनरेश पांडेय के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार ये तस्कर नेपाल के वीरगंज से तस्करी कर नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित एक आभूषण दुकानदार को सोने की बिस्किट बेचता था.
पूछताछ में तस्कर द्वारा आरा के आभूषण दुकानदार को बिस्किट बेचने के लिए आने की बात भी स्वीकार की है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. साथ ही आभूषण दुकानदार की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








