यूपी- उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों पर एक्शन तेज हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ 17 नगर निकायों में घुसपैठियों की पहचान करने उनकी सूची बनाने और डिटेंशन सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद से प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है.
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन के पास और सरोजिनी नगर इलाके में पुलिस प्रशासन ने तमाम ऐसी बस्तियों में जाकर घुसपैठियों को लेकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ जाकर लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान से जुड़े तमाम दस्तावेज खंगालने में जुट गए हैं.
पुलिस प्रशासन ने कहा कि अभी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के ज़रिए वैरिफिकेशन किया जा रहा है. इसके बाद इनके मूल पते पर भी गाँव प्रधान और अन्य लोगों के ज़रिए वैरिफेकेशन किया जा रहा है. इससे पहले सरोजिनी नगर में भी इसी तरह का बड़ा अभियान चलाया गया था. आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई हो सकती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








