बोकारो- बोकारो में बुजुर्ग दम्पति की हत्या का मामला सामने आया है. बुजुर्ग दंपती स्टील प्लांट गेट नंबर 3 के पास स्थित जोशी कॉलोनी में रहते थे जहां घर में ही उनकी निर्मम हत्या कर दी गई.
बुजुर्ग दंपती जोशी कॉलोनी में चाय और राशन की दुकान चलाते थे. मृतक महावीर साव और कौशल्या देवी बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.
मृतक महावीर प्लांट में कैंटीन भी चलाने का काम करते थे. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या की वजह क्या है अभी पता नहीं चल पाया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्थानीय लोगों ने जब चाय की दुकान को बंद देखा तो घर का दरवाजा खटखटाया. जब बहुत देर तक बुजुर्ग दंपती की आवाज नहीं सुनी तो लोगों ने दरवाजे को खोला तो देखा कि दोनों की हत्या हो चुकी है.
उसके बाद इसकी सूचना हरला थाना पुलिस को दी गई. हरला थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक दंपती की बहू और बेटे को दी. परिवार वालों ने स्थानीय युवकों के द्वारा हत्या किए जाने की बात कही है. मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








