डेस्क- संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों के तीर भी चलने शुरू हो गए हैं. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के शीतकालीन सत्र से पहले दिए गए ड्रामा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘संसद में मुद्दे उठाना कोई ड्रामा नहीं है.बल्कि महंगाई, प्रदूषण और अन्य जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बचना ही असली ड्रामा है.
प्रियंका ने आगे कहा कि मुद्दों पर चर्चा की मंजूरी न देना और चर्चा न करना ड्रामा है. ड्रामा तो जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोकतांत्रिक चर्चा न करने देना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रियंका गांधी के अलावा टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी पीएम की ड्रामा वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, विपक्ष SIR पर बहस की मांग कर रहा है, क्या ये ड्रामा है? अगर जनता की आवाज उठाना ड्रामा है तो जनता अगले चुनाव में उन्हें जवाब देगी.
अभिषेक ने चुनाव आयोग को बीएलओ समेत 40 लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि सरकार की जवाबदेही कहां है? दस साल पहले नोटबंदी के दौरान लोग कतारों में खड़े थे. काले धन का प्रवाह बढ़ गया है, जवाबदेही कहां है?.
दरअसल, शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सदन हंगामे के लिए नहीं है. ड्रामा कर की जगह बहुत होती हैं, जिसमें ड्रामा करने है करते हैं, यहां से डिलीवरी करी जानी चाहिए. पीएम के इसी बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








