सहरसा- बिहार के सहरसा जंक्शन से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति नाइजीरिया का रहने वाला है, लेकिन उसके पास पासपोर्ट और कोई वैध दस्तावेज नहीं है. जिस कारण उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही.
सहरसा रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. पुलिस के अनुसार उक्त नागरिक ट्रेन में सवार होकर बनमनखी की ओर जा रहा था. इसी दौरान जीआरपी और सहरसा पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की. हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक से उसकी पहचान, भारत आने का उद्देश्य और उसके ठहरने से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जांच की जा रही है. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसका नाम अब्राहम है. दिल्ली से पटना आया था और कोशी एक्सप्रेस से पटना से पूर्णिया जा रहा था. इसी क्रम में सहरसा स्टेशन पर डिटेन किया गया. वरीय अधिकारी को सूचना दे दी गई है. सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी.








