रांची- झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी के BLO को धमकी देने वाले बयान पर प्रदेश बीजेपी ने गंभीर सवाल उठाए हैं. भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा है कि ऐसे लोग सोच समझकर ऐसे बयान देते हैं. ये लोग घुसपैठियों के वोट से जीतने वाले लोग हैं.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से एसआईआर के नाम पर घुसपैठिए भाग रहे हैं. इससे साफ है कि उसका डर इनलोगों को सता रहा है. इसी वजह से इस तरह का बयान दे रहे हैं.
इससे साफ है कि सुनियोजित तरीके से वोट लेने के लिए फर्जी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया गया है. अब एसआईआर के जरिए ऐसे लोगों के नाम हटेंगे, इसी वजह से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी ने कहा कि अगर ऐसे अंसैधानिक बयान के बावजूद मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसका यही अर्थ निकलेगा कि मंत्री को सीएम का समर्थन प्राप्त है.
भाजपा नेता ने कहा कि बीएलओ तो राज्य सरकार का कर्मचारी होता है. अगर बीएलओ किसी के घर जाता है और उसको घर में बंद करने की बात कही जा रही है, यह अनुशासनहीनता है. इसपर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.
दरअसल, मंत्री इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR पर सवाल उठाया है. जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई BLO किसी के घर में जाता है तो उसे घर में बंद कर दें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने लोगों से किसी भी कीमत पर SIR न कराने और सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बीएलओ घर आए तो हमसे कॉन्टेक्ट करें. उनसे कुछ न कहें, नहीं तो वे लोग आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाकर सारे हक छीन लेंगे.








