मुजफ्फरपुर- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और कांटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद इसराइल मंसूरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने और एनकाउंटर कराने की खुली धमकी मिली है.
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके इसराइल मंसूरी ने इस मामले में मुजफ्फरपुर सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
19 नवंबर को उनके एक बैठक के वीडियो पर फेसबुक में कुछ यूजर्स ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए “जान से मार दो” जैसे धमकी भरे कमेंट किए गए. मंसूरी ने कहा कि इन धमकियों से उनकी जान को गंभीर खतरा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ संदिग्ध लोग उनके आवास और कार्यक्रम स्थलों के आसपास चक्कर लगा रहे हैं. उनकी गतिविधियां देखकर लगता है कि उनकी रेकी की जा रही है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है.
सदर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अस्मित कुमार ने बताया कि मोहम्मद इसराइल मंसूरी के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है. धमकी भरे कमेंट्स के लिंक सुरक्षित कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों की पहचान कर बहुत जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस साइबर सेल की मदद भी ले रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पूर्व मंत्री को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराने पर भी विचार किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








