रांची- खूंटी में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है. यहां एक दंपती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मृतकों में कानू मुंडा (66) और उनकी पत्नी गौरी देवी (64) शामिल है. मृत दंपति के बेटों ने बताया कि जब वो शनिवार की सुबह उठे तो उनके घर का कुंडी बाहर से बंद था और जिस घर में उनके माता-पिता सोते थे वहां का दरवाजा खुला था. साथ ही घर के अंदर खून बिखरा हुआ था और जमीन पर दोनों के शव पड़े थे.
परिजनों के अनुसार गांव के लगभग सभी घरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी. परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. ऐसे में दोनों की हत्या क्यों की गई यह समझ से परे है. हालांकि मृत दंपति के बेटों ने बताया कि उनके माता-पिता नशा करते थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब जिले की पुलिस भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही थी. परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने दंपती को इतनी बेरहमी से काटा है कि मृतका गौरी देवी के चेहरे पर गहरे घाव और हाथ कटा हुआ पाया गया है. जबकि मृतक कानू मुंडा के सिर और चेहरे को बुरी तरह काटा गया है. वहीं डबल मर्डर के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है.








