पटना- बिहार चुनाव 2025 के सेकेंड फेज की वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से वोटिंग करने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है. पहले चरण में बिहार में 121 सीटों पर 64.46 प्रतिशत तक मतदान हुआ.
इसबार बिहार में एनडीए और महागठबंधन में मुख्य मुकाबला है, एनडीए में बीजेपी, जदयू, हम पार्टी, लोजपा रामविलास और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं. महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई, सीपीआई (M) और सीपीआई (ML) शामिल है.
वहीं कई सीटों पर जन सुराज और AIMIM मुकाबला को त्रिकोणीय बना रहा है. दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है. इसमें पुरुष 1165 और 136 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. 14 नवंबर को सभी 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुबह 11 बजे तक का औसतन मतदान इस प्रकार है-
गया: 34.07%
जमुई: 33.69%
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्णिया: 32.94%
बांका: 32.91%
औरंगाबाद: 32.88%
पश्चिम चंपारण: 32.39%
पूर्वी चंपारण: 31.16%
अररिया: 31.88%
कैमूर (भभुआ): 31.98%
शिवहर: 31.58%
सुपौल: 31.69%
अरवल: 31.07%
जहानाबाद: 30.36%
कटिहार: 30.83%
भागलपुर: 29.08%
नवादा: 29.02%
सीतामढ़ी: 29.81%
रोहतास: 29.80%
मधुबनी: 28.66%








