पटना- मोकामा हत्याकांड के बाद बिहार में राजनीति चरम पर है. नेता विपक्ष तेजस्वी यादव जहां सरकार पर हमलावर हैं वहीं सत्ता पक्ष जंगलराज की याद दिला रहा है.
इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी पर हमला बोला है. कहा कि अगर एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षण देती तो शनिवार देर रात जो कार्रवाई हुई है वह नहीं होती.
हमारी सरकार एक बात को लेकर के स्पष्ट है और जैसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कहते हैं कि ना हम किसी को बचाते हैं और ना ही हम किसी को फंसाते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दरअसल, दुलारचंद यादव की हत्या में अनंत सिंह का नाम आने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है. अब इस बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षण देती तो शनिवार देर रात जो कार्रवाई हुई है वह नहीं होती.
चिराग ने कहा कि हमारी सरकार एक बात को लेकर के स्पष्ट है और जैसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कहते हैं कि ना हम किसी को बचाते हैं और ना ही हम किसी को फंसाते हैं.
चिराग पासवान ने कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है. दुर्घटना घटी है वह दुखद है और मैं कतइ इस बात का का पक्षधर नहीं हूं. अगर एक भी हिंसा की घटना घटती है तो वह हमारी सरकार के लिए चिंता का विषय है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जो भी दोषी होगा उसे कतई बक्सा नहीं जाएगा. जांच अभी चल रही है एक बार जांच में स्पष्ट रूप से सामने आ जाए कि किसी षड्यंत्र के तहत किसकी साजिश थी और जो भी गुनहगार होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा.
चिराग पासवान ने आगे कहा कि इतना अहंकार अच्छा नहीं है जिस तरीके से 18 नबंवर को तेजस्वी शपथ लेने की बात कह रहे हैं. आपको बना कौन रहा है आप जमीन पर है कि नहीं है.
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से एनडीए के प्रति लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ा है मैं यह मानता हूं कि इस बार सबसे ज्यादा बहुमत से हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं.








