पटना- मोकामा हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सख्त कार्रवाई की है. आयोग ने बाढ़ और मोकामा के तीन अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया, जबकि एक अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही स्थानीय एसपी का भी तबादला कर दिया गया है.
यह कार्रवाई साजिश, लापरवाही और घटनाओं पर समय पर नियंत्रण न पाने के आरोपों के बाद की गई है. आयोग ने इनमें से एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी आदेश दिया गया है.
चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से कहा है कि वह इस कार्रवाई पर कल दोपहर 12:00 बजे तक ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ (ATR) सौंपे. इसमें सभी कदमों का विस्तृत ब्योरा देना अनिवार्य होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान हुई गोलीबारी में जन-सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन एफआईआर दर्ज की हैं और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुलारचंद की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी फेलियर से बताई गई है.जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसे ‘जंगल राज’ की वापसी बताते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी हिंसा की निंदा की और ईसीआई से त्वरित कार्रवाई की मांग की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








