रांची- झारखंड के कई प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने की खबर सामने आ रही है. राज्य के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के कुल 48 मजदूर अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को पिछले तीन माह से कंपनी ने वेतन नहीं दिया है, जिसके चलते उनके सामने खाने-पीने की गंभीर संकट खड़ी हो गई है.
ट्यूनीशिया में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है और भारत व झारखंड सरकार से शीघ्र वतन वापसी की गुहार लगाई है.
मजदूरों ने बताया कि उनकी हालत बहुत खराब है और कंपनी द्वारा वेतन रोक दिए जाने के कारण उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं. मजदूरों ने बकाया वेतन के तुरंत भुगतान की मांग भी की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी अनुसार, ट्यूनीशिया में फंसे 48 मजदूरों में हजारीबाग के 19, गिरिडीह के 14 और बोकारो के15 मजदूर शामिल हैं.








