रांची- रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां एक यात्री वाहन पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 23 लोगों के घायल होने की खबर है.
जानकारी अनुसार, घटना बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह के पास हुई. सभी लोग अड़की के बिरड़ीह गांव से बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे थे. हादसे में 23 यात्री जख्मी हुए हैं. इनमें से 15 को रिम्स रेफर किया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवारी वाहन टाटा से रांची की ओर आ रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान अचानक सवारी वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेज गति में होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बस को हल्की टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई.
घटना की सूचना मिलने का बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.
वहीं गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति की पुष्टि के लिए प्रशासन जांच में जुटा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








