रांची- सिमडेगा के कानारोवां हटिया-राउरकेला रेलखंड में कानारोवां और कटाईंन के बीच पोल संख्या 524/34 और 524/35 के मध्य घाटी में राउरकेला से रांची की तरफ जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसकी वजह से अप और डाउन दोनों ही लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रत हो गई है.
मालगाड़ी की कुल 10 बोगी बेपटरी होकर पलट गई है. जिससे राउरकेला-हटिया रेल लाइन पूरी तरह बाधित हो गई है. हालांकि इसकी वजह से किसी तरह की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल इस लाइन पर यातायात को सामान्य करने की कवायद चल रही है.
जानकारी अनुसार, लगभग 11 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है. लेकिन यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. डीआरएम स्वयं मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.
प्रभावित ट्रेनों को या तो शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है या वैकल्पिक मार्गों से परिचालन किया जा रहा है. साथ ही बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम बनी रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








