घाटशिला- घाटशिला उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मौजूद रहे.
नामांकन भरने से पहले बाबूलाल सोरेन ने अपने सरायकेला-खरसांवा में पैतृत गांव जिलिंगगोड़ा के जाहेरस्थान में पूजा अर्चना की. उन्होंने कुछ देर तक यहां ध्यान भी लगाया. इस दौरान बाबूलाल सोरेन पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए.
बता दें घाटशिला विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव होना है. बाबूलाल सोरेन दूसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. पिछले दो चुनावों से इस सीट पर झामुमो का कब्जा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








