धनबाद- जिला पुलिस और अपराधी भानु मांझी के बीच एनकाउंटर हुआ है. एनकाउंटर में जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है. घटना के बाद अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है.
अपराधी की पहचान जमशेदपुर के कदमा के रहने वाले भानु मांझी के रूप में की गई है. उस पर धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में दर्जनों मामले दर्ज हैं. जिसमें हत्या, फायरिंग, बमबाजी और रंगदारी के मामले शामिल हैं. एसएसपी ने बताया कि अपराध करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे.
बताया जा रहा है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. इसी दौरान भानु मांझी भी उसी रास्ते से गुजर रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अपराधी ने बाइक छोड़कर भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस की फायरिंग में अपराधी के पैर में गोली लगी. जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.








