रांची- जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवती को उसके ही मौसेरे भाई ने मेला देखने के बहाने बुलाया. जिसके बाद अन्य युवकों ने उसका अपहरण कर लड़की के सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को शिकंजे में लिया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं. वहीं चार आरोपी अब भी फरार हैं.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और उसका मौसेरा भाई पिछले करीब सात महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और आपसी संबंध में भी थे. 30 सितंबर को मौसेरे भाई ने युवती को मेला दिखाने के बहाने घर से बुलाया. शाम ढलने के बाद, जब दोनों लौट रहे थे, तभी कुछ अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर युवती को जबरन सुनसान इलाके में ले गए.
वहां चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस दौरान मौसेरे भाई को भी साथ ले जाया गया लेकिन कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया गया. पुलिस के अनुसार, मौसेरे भाई पर दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप नहीं है लेकिन युवती को बुलाने और उसके साथ संबंध में रहने की वजह से उसे भी आरोपी बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
डीएसपी ओमप्रकाश ने कहा कि मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी वह युवक है, जिसने युवती को बुलाया था. अन्य चार ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जबकि दो नाबालिगों की भूमिका की जांच चल रही है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है.








