डेस्क- भोपाल में खेली जा रही 34 वें ऑल इंडिया जी.वी.एम मावलंकर चैंपियनशिप में झारखंड के टेनएक्स राइफल शूटिंग क्लब के कोच विष्णु नाग ने 50 मीटर प्रोन राइफल मास्टर में सिल्वर मेडल मिला है और सीनियर मास्टर मेन में गोल्ड मेडल मिला है. वहीं, शूटर सुप्रिया कुमारी ने 50 मीटर प्रोन राइफल सीनियर महिला में 600 में 590 स्कोर लाकर स्वर्ण पदक हासिल किया l
विष्णु नाग इंटरनेशनल खिलाड़ी है और सुप्रिया कुमारी पिछले वर्ष 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में, 50 मीटर 3पी सीनियर महिला वर्ग में रजत पदक लाकर झारखंड राज्य की पहली महिला राष्ट्रीय पदक विजेता बनी है और अपने राज्य को गौरवान्वित कर चुकी है।
पदक विजेता को रांची जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनय कुमार ने बधाई दीये और कहा की यह जीत न केवल खिलाड़ी की कड़ी मेहनत का फल है, बल्कि उसके राज्य के लिए गर्व का विषय भी है l
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








