नालंदा- बिहार के नालंदा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां सनकी पति ने नशे की हालत में पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना को सुनकर आसपास के लोगों की रूह कांप उठी है. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र चुल्हन बिगहा गांव की है.
मृतका की पहचान विकास कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतका के पिता संजय गोप ने बताया कि बीती रात 12 बजे दामाद ने फोन करके कहा कि आपकी बेटी मर गई है. उसके बाद फोन काट दिया. जब रात को दोबारा फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ हो गया.
“उसके बाद गांव के दूसरे लोगों से घटना की जानकारी मिली. सबने कहा कि आपकी बेटी मामूली रूप से जली है. अभी ठीक है. देर रात होने की वजह से बेटे को उठाया और अहले सुबह जब घर पहुंचा तो देखा कि बेटी का शव घर के कमरे में जला हुआ पड़ा है. इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना पाकरपुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की जलाकर हत्या की गई है. मृतका के ससुराल पक्ष की ओर से सभी लोग घटना के बाद से फरार हो गए हैं. दो साल पूर्व ही शादी हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. घर को सील कर फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.








