रांची- शुक्रवार की देर रात झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर वीरगति को प्राप्त हुए हैं.
नक्सलियों के द्वारा किए गए हमले में शुक्रवार की रात सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल हुए थे. शहीद हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम के नौगांव के रहने वाले थे. उनका पार्थिव शरीर रांची लाया जा रहा है जहां पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीएफ कैंप में अंतिम सलामी दी जाएगी.
विस्फोट में सीआरपीएफ बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और सब इंस्पेक्टर रामचंद्र गोगी भी गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि सारंडा में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को दो आईईडी ब्लास्ट हुआ था. जिसमें सुरक्षा बल के अधिकारी समेत तीन जवान घायल हुए हुए थे. घायलों को उड़ीसा के राउरकेला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है.








