रांची- रांची रेलवे डिवीजन ने दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
रेल अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्टेशन पर पैसेंजर ट्रैफिक सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ा हुआ है, हालांकि यह अभी अपने चरम स्तर पर नहीं पहुंचा है। 17 अक्टूबर के बाद यात्रियों की संख्या में और भी भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
इस बढ़ते यात्री ट्रैफिक को संभालने और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रांची डिवीजन द्वारा चलाई जा रही 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब तक की सबसे अधिक संख्या हैं। ये ट्रेनें विभिन्न रूट्स पर संचालित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








