रांची- मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार अभियुक्त भाकपा माओवादी उग्रवादी संतोष उरांव को लातेहार जिला के बालूमाथ बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. वह लातेहार जिला के बालूमाथ थानांतर्गत ग्राम बालू, धौरा का रहनेवाला है.
उसके खिलाफ मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज है. थाना प्रभारी ने अपराधियों उग्रवादियों सहित मुख्यधारा से भटके लोगों को एक बार पुनः माननीय न्यायालय या प्रशासन से समक्ष आत्मसमर्पण करने की अपील की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








