डेस्क- भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले तीन वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.
शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है. इस फैसले के बाद शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह लेंगे. जबकि श्रेयस अय्यर को वनडे में उपकप्तान बनाया गया है.
शुभमन गिल, जिन्हें इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी सौंपी गई थी, को भारत के लिए सभी प्रारूपों के संभावित कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. शुभमन के नेतृत्व में, भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-2 से ड्रॉ हासिल किया और सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करके आलोचकों को करारा जवाब दिया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, रोहित और विराट कोहली को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है. वहीं इस सीरीज के वनडे की टीम से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को बाहर रखा गया है.
वनडे स्क्वाड में दो नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिसमें नितीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल का नाम शामिल है. जबकि टी20 स्क्वाड में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है. एशिया कप के स्क्वाड को ही बरकरार रखा गया है. सिर्फ हार्दिक की जगह नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








