रांची- झारखंड में लगातार बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने पांच और छह अक्टूबर के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची और लोहरदगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर को गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं 6 अक्टूबर को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








