डेस्क- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबियत बिगड़ गई है जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक उनका बेंगलुरू के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है. डॉक्टर की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. उनका चेकअप होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
बता दें, 88 वर्षीय खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के सबसे सीनियर लीडर हैं. उनको साल 2022 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1942 में जन्मे खड़गे का राजनीतिक सफर दशकों लंबा है, इस दौरान उन्होंने एक सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया है.
उनके करियर की पहचान एक ज़मीनी नेता के रूप में उनकी प्रतिष्ठा है, जिसमें मज़बूत संगठनात्मक कौशल भी शामिल है. पार्टी अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने कांग्रेस को उसके सबसे चुनौतीपूर्ण राजनीतिक दौर से उबारने का भार उठाया है.








