खूंटी- खूंटी के मुरहू के रहने वाले एक बीएसएफ जवान ने थाने में आत्महत्या कर ली.युवक का नाम राहुल मांझी बताया जा रहा है. सूचना पर कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने बताया कि युवक को देर रात मेराल इलाके से ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जिसके बाद बीएसएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में लिया. उस पर आरोप था कि गांव की एक युवती को जबरदस्ती परेशान कर रहा था.
परिजनों ने बताया कि राहुल मांझी, बीएसएफ जवान था और सिलीगुड़ी में पोस्टेड था. 15 नवंबर 2024 को छुट्टी लेकर वापस लौटा लेकिन दोबारा कैंप नहीं गया. परिजनों को यह जानाकरी नहीं है कि वह दोबारा कैंप क्यों नहीं गया?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल द्वारा आत्महत्या करने के बाद उसकी पत्नी और उसके बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई रामाकांत मांझी ने इस मामले की जांच की मांग की है. इसके साथ ही परिजनों ने बीएसएफ जवान की मौत के लिए मुरहू थाना पुलिस पर आरोप लगाया है.
डीएसपी, वरुण रजक रजक ने जताया कि आरोपी ने थाने के बाथरूम में आत्महत्या कर ली है. मजिस्ट्रेट जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा. प्रारंभिक जांच में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने आत्महत्या की है. इसके साथ ही थाना प्रभारी की लापरवाही की भी जांच की जा रही है:
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








