रामगढ़- जिले में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जोरदार टक्कर के कारण बस में बैठे करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गए.
टक्कर की वजह से ट्रक चालक बुरी तरह फंस गया, जिसे दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
इधर सड़क दुर्घटना की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, जिसकी वजह से पुलिस को जाम हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक ट्रक में कोयला लदा हुआ था जिसकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में देरी हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना काफी भीषण थी. जोरदार आवाज के साथ दोनों गाड़ियां आमने-सामने भीड़ गई थी. लोगों के द्वारा शीशा तोड़कर किसी तरह बस में सवार यात्रियों और उसके चालक और बस कंडक्टर को निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया है.








