रांची- एसटी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज के ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन का रेलवे परिचालन पर व्यापक असर पड़ा है. कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कई के टाइमिंग में बदलाव किया गया है.
खास बात है कि आंदोलन की वजह से रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द हो गई है. शनिवार पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन भी रांची रेलवे स्टेशन नहीं आएगी. यही हाल हावड़ा-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का भी है.
आंदोलन से प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ट्रेन संख्या 20839 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2025 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 20840 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 22/09/2025 को रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 22349 पटना – रांची वंदे भारत का आज दिनांक 20/09/2025 को गया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का गया से रांची के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 12019/12020 हावड़ा – रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का आज दिनांक 20/09/2025 को आसनसोल स्टेशन पर आंशिक समापन / आंशिक प्रारम्भ होगा . इस ट्रेन का आसनसोल – रांची – आसनसोल के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
धनबाद मंडल के तहत ट्रेन संख्या 13504 हटिया – वर्धमान मेमू एक्सप्रेस, आज रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – अलाप्पुझा एक्सप्रेस, आज अपने निर्धारित प्रस्थान समय 11:35 बजे के स्थान पर 18:35 बजे धनबाद से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर मेमू, आज रद्द रहेगी.
ट्रेन संख्या 18613 रांची – चोपन एक्सप्रेस, आज अपने निर्धारित मार्ग रांची – मुरी – बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टोरी होकर चलेगी.
ट्रेन संख्या 13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस का आज दिनांक 20/09/2025 को बराकर स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा. इस ट्रेन का रांची से बराकर स्टेशन के बीच परिचलन रद्द रहेगा. ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का आज दिनांक 20/09/2025 को कतरासगढ़ स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.| इस ट्रेन का कतरासगढ़ से रांची के बीच परिचालन रद्द रहेगा. ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस , आज दिनांक 20/09/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 13352 आलप्पुझा – धनबाद एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 18/09/2025 का आज दिनांक 20/09/2025 को रांची स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का रांची से धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 19/09/2025 का आज दिनांक 20/09/2025 को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का हटिया से धनबाद के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना – टाटानगर मेमू पैसेंजर का आज दिनांक 20/09/2025 को सुईसा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा . इस ट्रेन का सुईसा से टाटानगर के बीच परिचालन रद्द रहेगा. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2025 का हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा. इस ट्रेन का धनबाद से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ट्रेन संख्या 18603 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 20/09/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 21/09/2025 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस, आज दिनांक 20/09/2025 को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर – मेदिनीपुर – आद्रा होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, आज दिनांक 20/09/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14:35 बजे के स्थान पर 18:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी.








