रांची- पीएम नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन हैं. पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं. झारखंड में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोश देखा जा रहा. साथ ही सेवा पखवाड़ा की भी शुरुआत की गई.
पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय को पीएम मोदी की विभिन्न तस्वीरों और गुब्बारों से सजाया गया है, वहीं सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करते हुए सुबह से ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची स्थित बिरसा समाधि स्थल पर जाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने भगवान बिरसा की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने सफाई कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया. मीडिया को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, जिन्हें संपूर्ण ब्रह्मांड का रचयिता माना जाता है. हम सभी के लिए यह खुशी का दिन है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है.
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से, नरेंद्र मोदी बिना कोई छुट्टी लिए, अथक परिश्रम करते हुए, देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं. आज वे 75 वर्ष के हो रहे हैं और देश के लिए निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. यही कारण है कि दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जो पहले कभी सोचा भी नहीं गया था. इसलिए, हम सभी भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना कर सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी ने आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है.








