रांची- राज्य भर में ‘अबुआ मेडिकल-स्टोर’ खोले जाने की तैयारी की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान अपर मुख्य स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा भी मौजूद थे.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने एक अहम घोषणा करते हुए निर्देश दिया कि पूरे राज्य में ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोले जाएं ताकि गरीबों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें.
उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्यभर में करीब 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे उसके अगले चरणों में और अधिक स्टोर खोले जाएंगे. डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ‘राज्य के हर सुदूर इलाके तक दवाइयां पहुंचें और इलाज के अभाव में किसी गरीब की जान न जाए.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशील पहल झारखंड के गरीबों को मजबूत बनाएगी.
अब दवा के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी.’झारखंड में यह अभियान केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि महिलाओं और परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








