रांची- झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है. नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने नियुक्ति की मंजूरी दे दी है.
जारी आदेश के मुताबिक, अमित खरे को केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान के समकक्ष दर्जा दिया गया है. उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर तीन साल के लिए की गई है. कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से यह अवधि मानी जाएगी, हालांकि सरकार आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकती है.
झारखंड कैडर के अधिकारी होने के नाते उनका रांची और राज्य के कई जिलों से गहरा जुड़ाव रहा है. झारखंड गठन के शुरुआती वर्षों में अमित खरे ने राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली थीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








