रांची- एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का विरोध तेज हैं. रांची के लोग भी मैच के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं. लोग इस मैच के आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं और बड़ी संख्या में आवाजें उठ रही हैं कि ऐसे हालात में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना शहीदों और मासूमों का अपमान होगा.
लोगों का आक्रोश सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है. बड़ी संख्या में लोग बीसीसीआई और केंद्र सरकार से भी नाराज हैं. उनका कहना है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य रिश्ते सामान्य नहीं हैं, तो खेल के स्तर पर भी कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए. लोगों का तर्क है कि यह मैच आयोजित कराना उन शहीदों की कुर्बानी का अनादर है, जिन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए अपनी जान गंवाई.
हालांकि कई क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए और सरकार को सख्त रुख अपनाना चाहिए. वहीं कुछ युवाओं का मानना है कि भारत को मैच जरूर खेलना चाहिए और मैदान में पाकिस्तान को हराना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








