पटना- आय से अधिक संपत्ति मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड में 14 लाख कैश, पटना-नोएडा में घर, पूर्णिया में आलीशान कोठी और कॉम्प्लेक्स मिलने की बात सामने आ रही है.
शिक्षा विभाग के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित घर और ऑफिस पर SVU (स्पेशल विजिलेंस यूनिट) ने गुरुवार सुबह रेड की। 27 साल की नौकरी में वीरेंद्र नारायण ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। छापेमारी में टीम को 14 लाख कैश मिले हैं। पटना के जगनपुरा में 2 मंजिला घर है।
वीरेंद्र नारायण पर 3 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि स्पेशल विजिलेंस की टीम गुरुवार तड़के वीरेंद्र नारायण के पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के ठिकानों पर अचानक से रेड मारने पहुंची। तीनों जगहों पर इनके ठिकानों पर बाहर से आने जाने पर रोक लगा दी है। टीम पूरे मकान को खंगाल रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टीम घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट बनाने में जुटी है। इसके अलावा घर में रखे लैपटॉप समेत अन्य गैजेट्स को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र नारायण के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








