चाईबासा- चाईबासा जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली मारा गया है. मुठभेड़ की घटना रविवार की सुबह जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल में हुई है. जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है.
मुठभेड़ खत्म होने पर पुलिस ने वहां सर्च अभियान शुरु किया. इस दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़स्थल पर एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ है. पुलिस मृत नक्सली की पहचान करने में जुटी है. सूचना के मुताबिक मारा गया नक्सली दस लाख रुपया का इनामी है.
जानकारी के मुतबिक चाईबासा एसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि रेलापराल के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में भाकपा माओवादी के नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं. इस सूचना पर सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऑपरेशन के दौरान रविवार की सुबह पुलिस फोर्स रेलापराल पहुंची. पुलिस को देखते ही नक्सलियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरु की. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.








