खूंटी- अवैध हथियार तस्करी मामले में खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रांची के तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने चार अवैध देशी पिस्टल, 44 गोलियां, 8 मैगजीन, 2 मोबाइल और 66,860 रुपये नगद बरामद किया है.
गिरफ्तार तस्करों में रांची जिला के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अपर हटिया का 55 वर्षीय युनूस खान, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू आजाद हिंद नगर का 38 वर्षीय मो. शमीम और डोरंडा थाना क्षेत्र के बाजार मोहल्ला का 40 वर्षीय इबरार आलम शामिल है.
एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहूटू जंगल के पास कुछ अपराधी अवैध हथियार तस्करी के लिए जमा हुए हैं. सूचना मिलने के बाद तोरपा एएसपी के नेतृत्व में कर्रा, लोधमा, रनिया और तोरपा अंचल की संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस क्रम में कुलहूटू जंगल के पास सड़क किनारे से तीनों हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. तस्करों की निशानदेही पर अवैध हथियार, गोली, मैगजीन, मोबाइल और नगद बरामद किए गए हैं.
गिरफ्तार तीनों अपराधी अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े थे. जिसमें युनूस खान ऑटो चलाता है, मो शमीम प्लंबर का काम करता है और इबरार आलम जूता-चप्पल बेचने का काम करता है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर वर्षों से अपराधियों को हथियार मुहैया करा रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








