पटना- झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बिहार में चल रही राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” में शामिल होने पटना पहुंचे. जहां वे यात्रा में शामिल हुए. पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.
सीएम हेमंत सोरेन ने अपना संबोधन झारखंडी जोहार से शुरुआत की. उन्होंने कहा कि मैं आपसे अपील करने आया हूं कि यह वोट किसी पार्टी का वोट नहीं है, यह देश का वोट है. इसी वोट से देश और संविधान को बचाया और तोड़ा जाता है.
आज दुर्भाग्य से 2014 में कुछ चालाक लोगों ने धनबल के आधार पर सत्ता हासिल की और तब से जिस तरह इन लोगों ने देश को बर्बाद किया है. अगर हम आज नहीं जागे तो हमें फिर कभी जागने का मौका नहीं मिलेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा कि चाहे नोटबंदी की बात हो, या कोरोना काल की, या अलग-अलग प्राकृतिक आपदाओं की, मुझे लगता है कि आजादी के बाद से जितने लोग नहीं मरे हैं, उससे ज्यादा लोग 2014 से अब तक मर चुके हैं, चाहे वह किसान हों, मजदूर हों, आदिवासी, दलित, पिछड़ों के बारे में तो बात ही करना है, उनका सदियों से शोषण होता आया है. जब भी हम एक साथ लड़े हैं, हम विजयी हुए हैं.
गौरतलब है कि 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” चल रही है. जिसका आज पटना में समापन है. इस यात्रा में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं. इसी कड़ी में झामुमो अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








