लोहरदगा- लोहरदगा के भंडरा प्रखंड स्थित निजी स्कूल की एक शिक्षिका पर एक छात्र की निर्ममता पूर्वक पिटाई करने का आरोप लगा है. इस मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए लोहरदगा डीसी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही छात्र की काउंसलिंग को लेकर भी निर्देश दिए गए.
सीएम के निर्देश के बाद डीसी द्वारा एक टीम गठित की गई, जिसमें बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, भंडरा अंचल अधिकारी दुर्गा कुमार और भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार को शामिल किया गया.
गठित टीम ने स्कूल पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि स्कूल संचालन से संबंधित किसी भी प्रकार के कोई कागजात नहीं हैं. इसके बाद भी छात्रावास चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लोहरदगा के जिला शिक्षा अधीक्षक, अभिजीत कुमार ने बताया कि डीसी के आदेश पर जांच टीम ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की है. फिलहाल स्कूल कार्यालय को सील कर दिया गया है. इसके अलावा छात्रावास में रह रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है. स्कूल संचालन से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं पाया गया है.
मामले को गंभीरता से देखने के बाद जांच टीम ने तत्काल स्कूल के कार्यालय को सील कर दिया. साथ ही छात्रावास में रह रहे बच्चों को वापस घर भेज दिया. इस दौरान पीड़ित बच्चे समेत छात्रावास में रह रहे बच्चों से पूछताछ भी की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








