जमुई- बिहार के जमुई जिले में भूमि विवाद सुलझाने गई डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला किया गया है. लाठी-डंडों से किए गए हमले में पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने 18 लोगों पर केस दर्ज किया है।
बताया गया कि डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी को सरकारी टैब पर सूचना मिली कि चांय गांव में पीसीसी सड़क पर अवैध घेराबंदी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर मोहम्मद एकराम मियां, नासिर अंसारी, मोहम्मद कमरुद्दीन मियां, सहाना खातून, एहसान मियां, शमशेर मियां और करीब 12 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया। पुलिस पदाधिकारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, पुलिस ने 6 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।








