पटना- बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन को लेकर संसद परिसर में मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘मिंता देवी’ की तस्वीर और ‘124 Not Out’ लिखी टी-शर्ट पहनकर चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दरअसल, मिंता देवी का मामला उस समय चर्चा में आया जब मिंता देवी की उम्र 124 साल और फर्स्ट टाइम वोटर बताया गया. वोटर लिस्ट में सिवान की मिंता देवी को 124 साल का दिखाया गया है और वह फर्स्ट वोटर हैं.
ऐसे में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में आंदोलन छेड़ दिया. संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान प्रियंका गांधी ने मिंता देवी की तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनी थीं और उसमें लिखा था 124 नॉट आउट.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राहुल गांधी ने कहा, “ऐसे मामले अनगिनत हैं, अभी तो पिक्चर बाकी है।” वहीं प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि वोटरों के के पते और रिश्तेदार के नाम फर्जी हैं। हालांकि, एनडीटीवी ने बताया कि मिंता देवी सिवान जिले की दरौंदा विधानसभा सीट की वोटर हैं और वे असल में सिर्फ 35 साल की हैं।
बता दें, कांग्रेस, राजद और अन्य विपक्षी दलों के सांसद बिहार में चल रहे SIR के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया ‘वोट चोरी’ की कोशिश है, ताकि विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को सूची से हटाया जा सके।








