रांची- झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम चरण में है. एक और जहां 15 अगस्त को लेकर तैयारियां जोरों पर है तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस पूरी तरह से स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट है. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है.
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में नक्सलियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है. नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है. भाकपा माओवादी हर साल 15 अगस्त के मौके पर अपने प्रभाव वाले इलाके में काला झंडा फहराने की कोशिश करते हैं.
राजधानी रांची में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होना है. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान 200 पुलिस बल के हवाले होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वतंत्रता दिवस को लेकर 14 अगस्त की शाम से ही पूरे जिले में पीसीआर, पेट्रोलिंग पार्टी समेत थाना गश्ती को लगातार सड़कों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. एसएसपी चंदन सिन्हा स्वयं पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.
सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी को कई दिशा-निर्देश भी दिए हैं. वही रांची एसएसपी ने यह भी आदेश दिया है कि शहर के होटलों पर विशेष नजर रखी जाए, विशेषकर रेलवे स्टेशन के आसपास के होटलों की तलाशी जरूर ली जाए.
बता दें कि राजधानी रांची में इस साल राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे. दरअसल, रांची में मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन किया करते थे. लेकिन पिता शिबू सोरेन के निधन की वजह से हेमंत सोरेन रीति रिवाज निभा रहे हैं. यही वजह है की इस साल रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








