डेस्क- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के 300 से ज्यादा सांसदों ने वोट चोरी’ के आरोप पर प्रोटेस्ट निकाला है. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कई लेयर का इंतजाम किया है. इस दौरान अखिलेश यादव विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच बैरिकेंड फांदकर कूद गए. बैरिकेंड से कूदे अखिलेश यादव को वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने संभाला.
प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और मिताली बाग बेहोश हो गई. इस दौरान वे पुलिस की बस में थीं. महुआ मोइत्रा को बस में ही राहुल गांधी ने पानी पिलाया. वहीं मितली बाग को सड़क पर लिटाकार साथी नेताओं ने पानी के छींटे मारे. इसके बाद राहुल गांधी उन्हें पकड़कर ले गए.
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार प्रश्न चिन्ह लगे हैं. अगर ऐसी शिकायत आई है तो चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए. इसको संज्ञान में लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में जहां वोट की लूट हो रही है. अखिलेश ने कहा कहा है कि संसद में हम अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन सरकार सुनना ही नहीं चाहती.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं जब पुलिस ने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोक दिया तो वे सड़क पर ही अन्य सांसदों के साथ बैठ गए और आगे जाने देने की मांग करने लगे. थोड़ी देर बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया.








