कटिहार- बिहार के कटिहार में एक पिता-पुत्र को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया. इस हादसे में बेटे की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर है. घटना कदवा थाना क्षेत्र के कचौरी गांव की है. घटना बीते गुरुवार की रात की है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.
बताया जाता है कि पिता-पुत्र सोए थे. इसी दौरान पेट्रोल छिड़क कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. बताया जाता है कि आग की लपटों को देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे. शोर सुनकर गांव के लोग भी जुट गए.
घटना के पीछे विवाद क्या है यह जांच के बाद पता चलेगा. किसने और क्यों ऐसा किया है यह भी अभी पता नहीं है. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर कदवा थाने की पुलिस पहुंची. इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इतने देर में पिता-पुत्र झुलस गए थे. दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लेकर लोग गए. यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल से भागलपुर बर्न वार्ड में भेजा गया. यहां 12 वर्षी सुनील की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








